Dehradun
बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी को टक्कर, बाल-बाल बचे
देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी का वाहन सोमवार को उफल्डा के पास हादसे का शिकार हो गया। श्रीनगर से कीर्तिनगर जा रही उनकी गाड़ी को विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने जोरदार टक्कर मारी। हादसे के बाद मौके पर हलचल मच गई, लेकिन विधायक सुरक्षित बच गए।


