Dehradun
उत्तराखंड में बद्रीनाथ से उड़ान के बाद हेलिकॉप्टर लापता, 6 लोग सवार होने की शुरुआती जानकारी
ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ था। जोशीमठ घाटी के पास से उसका संपर्क और पता नहीं चल पाया है। प्रशासन, एसडीआरएफ और सेना ने संभावित घटनास्थल के आसपास बचाव अभियान की तैयारी शुरू कर दी है।


