Rudraprayag
तुंगनाथ धाम के कपाट 06 नवम्बर को होंगे बंद, मक्कूमठ पहुंचेगी उत्सव डोली
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट आगामी शीतकाल के लिए 06 नवम्बर को बंद किए जाएंगे। इसके बाद उत्सव डोली 3 दिन की यात्रा पूरी कर श्री मक्कूमठ मंदिर पहुंचेगी, जहां शीतकाल के दौरान भगवान तुंगनाथ की पूजा-अर्चना जारी रहेगी।


