Rudrapur
रुद्रपुर के पंतनगर मोड़ पर सड़क किनारे ट्रकों से जाम, हादसे का खतरा; पार्किंग की मांग
रुद्रपुर के पंतनगर मोड़ और सिडकुल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक और कैंटर से जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में बिना इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर खड़े वाहनों से बाइक सवार टकरा चुके हैं। उन्होंने स्थायी पार्किंग या ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग की है।


