Uttarkashi
केदारताल में 8 ट्रेकर्स की तलाश पांचवें दिन भी जारी, 4,000 मीटर पर टेंट और बैग मिला
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में केदारताल ट्रेक पर लापता 7 ट्रेकर्स और एक गाइड का पांचवें दिन भी पता नहीं चला है। एसडीआरएफ और नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग की टीमों को करीब 4,000 मीटर की ऊंचाई पर टेंट, कुछ सामान और एक बैग मिला है।


