Haridwar
बहादराबाद की वेब सिटी कॉलोनी में ट्रांसफार्मर से तेल-तांबा चोरी, 110 घरों की बिजली गुल
अहमदपुर ग्रांट के पास चोरों ने चलती हाईटेंशन लाइन का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर तेल और कॉपर चुरा लिया। बिजली बंद होने से करीब 110 घरों में अंधेरा छा गया और पानी की सप्लाई भी रुक गई। ऊर्जा निगम ने नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था शुरू कर दी है।


