Haridwar
हरिद्वार भेल कर्मचारियों को एक नवंबर तक कम से कम 70 हजार रुपये बोनस की मांग, आंदोलन की चेतावनी
हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन ने भेल प्रबंधन से ज्वाइंट कमेटी की बैठक जल्द बुलाने और कर्मचारियों को एक नवंबर तक कम से कम 70 हजार रुपये दीवाली बोनस देने की मांग की है। यूनियन ने बैठक की तिथि एक सप्ताह में घोषित नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।


