Nainital
नैनीताल में नशे में पर्यटक नैनी झील में उतरा, साथी सड़क पर लेटा; पुलिस ने दोनों को बुक किया
नैनीताल की मॉल रोड पर सुबह करीब 9 बजे 2 नशे में धुत पर्यटकों का वीडियो सामने आया। एक पर्यटक लोअर मॉल रोड से नैनी झील में उतर गया, जबकि उसका साथी अपर मॉल रोड पर लेटा मिला। मल्लीताल पुलिस चौकी के कांस्टेबल मनोज जोशी ने झील से पर्यटक को बाहर निकाला।


