Others
रायवाला में पर्यटक का खोया बैग बरामद, देहरादून पुलिस ने 18 हजार रुपये समेत सामान लौटाया
रायवाला कोतवाली क्षेत्र में यात्रा पर आए एक पर्यटक का खोया बैग देहरादून पुलिस ने ढूंढकर सुरक्षित लौटा दिया। बैग में 18 हजार रुपये नकद, एटीएम और क्रेडिट कार्ड के साथ अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। पुलिस की इस कार्रवाई को ईमानदारी और मेहमाननवाजी की मिसाल बताया गया है।


