Rudraprayag
रुद्रप्रयाग पुलिस ने तिलवाड़ा में बस से बरामद किया ₹60,000 का लैपटॉप, यात्री को लौटाया
रुद्रप्रयाग में वाहन में छूटे यात्री के बैग की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत वाहनों की चेकिंग शुरू की। हेड कांस्टेबल दीपक पुरोहित ने तिलवाड़ा कस्बे में एक बस से बैग बरामद कर यात्री को लौटा दिया। बैग में मौजूद ₹60,000 का लैपटॉप वापस मिलने पर यात्री ने पुलिस की प्रशंसा की।



