Nainital
रामनगर के हाथी डंगर सफारी जोन में 3 शावकों संग दिखी बाघिन, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया नजारा
नैनीताल जिले के रामनगर स्थित हाथी डंगर पर्यटन जोन में सोमवार सुबह पर्यटकों को बाघिन और उसके 3 शावक एक साथ दिखाई दिए। पिछले करीब एक साल से इस कुनबे की मौजूदगी यहां दर्ज हो रही है। लगातार बाघ दिखने से सफारी जोन वन्यजीव प्रेमियों के बीच आकर्षण का केंद्र बन रहा है।


