Haridwar
हरिद्वार में पत्नी से विवाद के बाद 3 बच्चों को नहर में ले गया युवक, लोगों ने रोका; पुलिस ने घर भेज
हरिद्वार के टीबड़ी में पत्नी से झगड़े के बाद एक युवक 3 बच्चों को लेकर प्रेमनगर घाट पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने उसे रोक लिया। पुलिस ने दंपती की काउंसलिंग की और युवक के गलती मानने के बाद परिवार को बच्चों समेत घर भेज दिया। पत्नी ने नशे में मारपीट और खर्च न देने का आरोप लगाया।


