Nainital
4 दिन की छुट्टियों में नैनीताल-कैंची धाम से दिल्ली तक घटे यात्री, बस-टैक्सी कारोबार प्रभावित
वीकेंड से जुड़ी 4 दिन की छुट्टियों में नैनीताल, कैंची धाम और भीमताल आने वाले सैलानियों की संख्या घट गई। इसका असर रोडवेज, केमू बसों और टैक्सी संचालकों पर पड़ा है। दिल्ली मार्ग पर रोजाना 9 से 10 बस सेवाएं रद्द हो रही हैं, जबकि कारोबारी अब दीपावली की भीड़ से उम्मीद लगाए हैं।


