Nainital
रामनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तस्लीम की मौत, डंपर परिजनों को आशंका
नैनीताल जिले के रामनगर में शुक्रवार तड़के काशीपुर से घर लौट रहे 45 वर्षीय तस्लीम की बाइक को पीरुमदारा क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। परिजनों ने डंपर की चपेट में आने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


