Dehradun
देहरादून के रायपुर में दीवार बनाने को लेकर विवाद, रिश्तेदारों के हमले में गौरव की मौत
देहरादून के तरला अधोईवाला में दीवार निर्माण को लेकर परिवार के भीतर विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान नितिन कुमार और उसके बेटे रोहित कुमार ने गौरव पर कथित तौर पर हथियार से हमला किया। अस्पताल में इलाज के दौरान गौरव की मौत हो गई।


