Roorkee
पिरान कलियर में पुराने कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए प्लांट, दोबारा ई-टेंडर जारी
पिरान कलियर में लंबे समय से जमा पुराने कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए नगर पंचायत प्लांट लगाएगी। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत दोबारा ई-टेंडर जारी किया गया है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित फर्म को काम सौंपा जाएगा, जिससे कचरे के निस्तारण की राह आसान होने की उम्मीद है।


