Nainital
नैनीताल के हर वार्ड में होंगे 5-5 लाख रुपये के विकास कार्य, 70 फीसदी नापजोख पूरी
नैनीताल नगर पालिका के सभी वार्डों में 5-5 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। 15 वार्डों के सभासद सीसी मार्ग, सुरक्षा दीवार और अन्य कामों के प्रस्ताव दे चुके हैं। पालिका अभियंताओं ने 70 फीसदी नापजोख पूरी कर ली है और बाकी काम के बाद निविदा प्रक्रिया शुरू होगी।


