Rudrapur
रुद्रपुर के रम्पुरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
रुद्रपुर के रम्पुरा वार्ड 24 में शुक्रवार रात 24 वर्षीय सुमन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी शादी राकेश कोली से 2 माह पहले हुई थी। पिता मदन लाल ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


