Bageshwar
बागेश्वर में एक दिन में 3 घटनाएं: महिला लापता, क्लर्क का शव मिला; युवक ने आत्महत्या की
बागेश्वर जिले में सोमवार को 3 अलग-अलग घटनाओं से पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ गई। मजियाखेत से एक विवाहिता लापता हैं, गोमती नदी के पास मिली क्लर्क की स्कूटी के बाद उनका शव बरामद हुआ है। वहीं, नुमाइशखेत में 27 वर्षीय युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


