Chamoli
चमोली छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर पीजी कॉलेज में एनएसयूआई की बड़ी जीत, ज्योतिर्मठ में एबीवीपी जीती
चमोली के सबसे बड़े राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव के सभी पदों पर जीत दर्ज की। ज्योतिर्मठ पीजी कॉलेज में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन ग्रुप और नंदानगर में एनएसयूआई के उम्मीदवार विजयी रहे। गोपेश्वर में 2285 मतों में से 1590 वोट पड़े।


