Khatima
खटीमा में निराश्रित पशुओं को गोशाला पहुंचाने का अभियान शुरू, नगर पालिका ने वाहन रवाना किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों गोशाला के लोकार्पण के बाद खटीमा नगर पालिका ने शहर में घूम रहे निराश्रित पशुओं को सुरक्षित जगह पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की है। अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने शुक्रवार को पशु पकड़ने वाला वाहन उपलब्ध कराया और उसे पशुओं को गोशाला ले जाने के लिए रवाना किया।


