Dehradun
धामी ने श्रीनगर-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी के उपचारात्मक कार्यों का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के बाद देहरादून लौटते समय श्रीनगर-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे पहाड़ी के उपचारात्मक कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने इंजीनियरों से कार्ययोजना की जानकारी ली और गुणवत्ता, तकनीकी मानकों तथा समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


