Champawat
टनकपुर में 1.104 किलोग्राम अफीम के साथ मामी-भांजा गिरफ्तार, बाइक और नकदी बरामद
चंपावत पुलिस के अनुसार, SOG/ANTF और टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बिचई रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान 2 आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई में 1.104 किलोग्राम अफीम, एक मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन और ₹1,150 नकद बरामद किए गए।


