Pithoragarh
पिथौरागढ़ के धारचूला में 2 महिलाओं को सांप ने डसा, झाड़-फूंक से एक की तबीयत बिगड़ी
पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र के जयकोट और मेतली में 2 महिलाओं को सांप ने डस लिया। मेतली की महिला का 3 दिन तक घर पर झाड़-फूंक से इलाज किया गया, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सर्पदंश के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है।


