Dehradun
दून पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से स्मैक तस्करी में शामिल 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
एसएसपी दून के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, उनके कब्जे से कुल 13.43 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत 04 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।


