Bageshwar
बागेश्वर के सिल्ली गांव में रात को आबादी के बीच दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में डर
बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र के सिल्ली गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ आबादी के बीच एक आवास के पास लगे रास्ते पर दिखाई दिया। उसकी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई। वन विभाग ने गांव में गश्त का भरोसा दिया है और लोगों से बच्चों व बुजुर्गों को अकेले न भेजने की अपील की है।


