Nainital
लालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर सड़क पर पड़े युवक के ऊपर चढ़ा पहिया
नैनीताल जिले के लालकुआं स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में कार की टक्कर से 38 वर्षीय बाइक सवार राजीव कश्यप घायल हो गए। सीसीटीवी में टक्कर के बाद कार को दोबारा आगे बढ़ते देखा गया। घायल को निजी क्लीनिक से हायर सेंटर रेफर किया गया है और उनका इलाज चल रहा है।



