Rudrapur
रुद्रपुर के सिडकुल चौक पर बाइक हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत, मौसेरा भाई गंभीर
रुद्रपुर में कैंची धाम जा रहे 2 मौसेरे भाइयों की बाइक सिडकुल चौक के पास सड़क पर आए गोवंश से टकरा गई। हादसे में 19 वर्षीय विक्की खरवाल की जान चली गई, जबकि 22 वर्षीय राहुल गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक इलाज के बाद राहुल को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया।

