Dehradun
देहरादून में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, नकली होलोग्राम लगी 07 पेटी से अधिक शराब बरामद
देहरादून पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के आरोप में 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उनके कब्जे से नकली होलोग्राम और स्टिकर लगी 07 पेटी से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद हुई। तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को भी सीज किया गया है।


