Roorkee
रुड़की के सीमली में 2 गुटों के बीच फायरिंग, दीवार और बाल्टी में लगीं गोलियां
रुड़की के सीमली वार्ड में मंगलवार सुबह आपसी विवाद के बाद युवकों के 2 गुटों में फायरिंग हुई। गोलियां एक आवास की दीवार और पास रखी बाल्टी में लगीं, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्षों के युवक मौके से निकल गए।


