Almora
अल्मोड़ा विज्ञान संगोष्ठी में गरिमा और गीतांजलि अव्वल, राज्य प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व
अल्मोड़ा के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हुई जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में गरिमा पपनोई ने पहला और गीतांजलि तिवारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों अब राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में ऊर्जा के भविष्य, नवीकरणीय ऊर्जा और उसके बेहतर इस्तेमाल से जुड़े विषयों पर छात्रों ने अपने विचार रखे।

