Haridwar
हरिद्वार: हमले के 8 दिन बाद घर लौटे गुरुकुल कांगड़ी के कुलसचिव, 3 आरोपी अब भी फरार
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार को जौलीग्रांट अस्पताल से राहत मिलने के बाद घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि हमले के बाद कमजोरी और बार-बार चक्कर की समस्या बनी हुई है। उधर, पुलिस अब तक रजनीश भारद्वाज, सत्यदेव और अरुण को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।


