Dehradun
दून अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, सामान्य वार्डों में गंदगी से संक्रमण का खतरा
देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में समान काम, समान वेतन की मांग को लेकर करीब 100 उपनल सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। रविवार को तीनों आईसीयू और बर्न वार्ड की सफाई हुई, लेकिन सामान्य वार्डों में कूड़ा जमा रहने से मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई।


