Nainital
हल्द्वानी में रोडवेज कर्मियों का धरना, वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों के भुगतान की मांग
उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने मंगलवार को काठगोदाम आरएम कार्यालय परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने समय पर वेतन, सेवानिवृत्त कर्मियों के देयकों का भुगतान, नियमितीकरण तक समान कार्य समान वेतन और हरिद्वार कुंभ के लिए 500 नई बसें खरीदने समेत 8 मांगें उठाईं।


