Others
कॉर्बेट में लगातार बारिश से डे विजिट सफारी बंद, सोमवार सुबह की पाली पर भी नजर
रामनगर के कॉर्बेट नेशनल पार्क में लगातार बारिश के बाद रविवार सुबह की डे विजिट सफारी रोक दी गई। गर्जिया, ढेला और झिरना रूट पर पानी भरने से जिप्सियों की आवाजाही बंद रही। पार्क प्रशासन ने कहा है कि बारिश रात तक जारी रही तो सोमवार सुबह की सफारी भी प्रभावित हो सकती है।


