Dehradun
धामी की अफसरों के साथ बैठक, उत्तराखंड में गड्ढामुक्त सड़क और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के आयुक्तों तथा जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने गड्ढामुक्त सड़कें, जनसमस्याओं का जल्द समाधान, मजबूत कानून-व्यवस्था और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


