Pauri
थराली अस्पताल के स्टाफ कक्ष में कुत्ता दिखने का वीडियो वायरल, साफ-सफाई और सुरक्षा पर उठे सवाल
थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुरुष स्टाफ कक्ष में रात के समय कुत्ता दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे लेकर अस्पताल की साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। चिकित्साधीक्षक ने मरीज को प्राथमिक उपचार दिए जाने के दौरान कुत्ते के आने की संभावना जताई।


