Haridwar
हरिद्वार में 5 करोड़ की रंगदारी मामले में उर्मिला सनावर की रिहाई अटकी, जमानती नहीं मिले
पूर्व विधायक की बेटी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल भेजी गई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की जमानत सोमवार को मंजूर हुई थी। मंगलवार को कोर्ट में जमानती पेश नहीं हो सके, जिससे बेल बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई और उनकी रिहाई टल गई।


