Tehri
रेशमा देवी की तलाश को लेकर सीएम धामी ने एसएसपी टिहरी से बात की, दिए जरूरी निर्देश
टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र की निवासी रेशमा देवी के लापता होने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने एसएसपी टिहरी से बात कर अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली और तलाश में तेजी लाने के निर्देश दिए।


