Uttarkashi
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू में आज 3 और शव मिले, भारी बर्फबारी के बीच तलाश जारी
उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक रेस्क्यू ऑपरेशन में आज 2 पुरुषों और एक महिला के शव हेलीकॉप्टर से माटली हेलीपैड लाए गए। इससे पहले कल 2 शव बरामद हुए थे। बाकी लापता ट्रेकर्स और सपोर्ट स्टाफ की तलाश भारी बर्फबारी और ऊंचाई वाले मुश्किल इलाके में जारी है।









