Dehradun
मसूरी में अवैध रेंटल बाइक पर शिकंजा: 70 चालान, 11 से 15 वाहन सीज; 2 नाबालिग पकड़े गए
मसूरी में सड़क सुरक्षा और आवाजाही से जुड़ी शिकायतों के बीच परिवहन विभाग ने प्रशासन के साथ चेकिंग अभियान चलाया। बिना कागजात, खराब फिटनेस, नो-पार्किंग और बिना अनुमति रेंटल बाइक संचालन पर कार्रवाई हुई। 2 नाबालिग वाहन चलाते मिले, जबकि लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश और अवैध दुकानों को सील करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

