Chamoli
चमोली हेलिकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, सीएम धामी ने जांच और मदद के निर्देश दिए
चमोली जिले में हेलिकॉप्टर हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जान गंवाने वालों के प्रति गहरा दुख जताया। उन्होंने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और जरूरी राहत व्यवस्था तुरंत उपलब्ध कराने को कहा गया है।


