Dehradun
उत्तराखंड में 26-27 सितंबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट, सीएम ने अधिकारियों को सतर्क किया
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को चौबीसों घंटे निगरानी रखने को कहा है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी में भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और दूसरे संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की अपील की है।


