Haldwani
हल्द्वानी में गिरते भूजल स्तर को थामने के लिए बनेंगे 27 रिचार्ज शाफ्ट, 6 तैयार
हल्द्वानी में भूजल स्तर सुधारने के लिए उत्तराखंड शहरी विकास एजेंसी 27 स्थानों पर रिचार्ज शाफ्ट बना रही है। 6 शाफ्ट का निर्माण पूरा हो चुका है। इनके जरिए बारिश का पानी जमीन के भीतर पहुंचाया जाएगा, ताकि लगातार नीचे जा रहे भूजल स्तर को संभाला जा सके।


