Champawat
चंपावत के सिरोड़ी गांव में घास काटते समय महिला को सांप ने डंसा, हालत खतरे से बाहर
नेपाल सीमा से लगे रौंसाल के सिरोड़ी गांव में घास काटते समय मंजू देवी को सांप ने पैर में डंस लिया। 108 एंबुलेंस से उन्हें उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार उनका उपचार जारी है और हालत खतरे से बाहर है।


