Dehradun
धामी ने रणजीत सिंह वर्मा पर पुस्तक का विमोचन किया, आंदोलन के संघर्ष और बलिदान को किया याद
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के सेनानी रणजीत सिंह वर्मा के जीवन पर आधारित पुस्तक जारी की। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक राज्य निर्माण के संघर्ष, आंदोलनकारियों के त्याग और आने वाली पीढ़ियों के लिए इतिहास को संजोने वाला दस्तावेज है।


