Nainital
भवाली में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 28 वर्षीय समीर की मौत; साथी गंभीर
नैनीताल के भवाली में रामगढ़ रोड पर सोमवार देर रात बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे 28 वर्षीय समीर की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे 26 वर्षीय विक्की कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।


