Chamoli
गैरसैंण में पेयजल के लिए रामगंगा नदी पर बांध को ₹122.6891 करोड़ की मंजूरी, पहली किश्त ₹2.454 करोड़
चमोली जिले के गैरसैंण नगर और आसपास की आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रामगंगा नदी पर बांध बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत परियोजना को प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मिल गई है। काम शुरू करने के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से ₹2.454 करोड़ की पहली किश्त स्वीकृत की गई है।


