Dehradun
राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक सीट शामिल
उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा हो गई है। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म होगा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक मतदान 16 अक्टूबर को होगा और चुनाव प्रक्रिया की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी की गई।


