Dehradun
देहरादून में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से 41 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड एसटीएफ ने ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफे का झांसा देकर 1,77,53,960 रुपये की साइबर ठगी के मामले में राजस्थान से 41 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके खाते में ठगी की करीब 14 लाख रुपये की रकम और 4 महीने में 95 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन मिला।


